Rimjhim Barsela Sawan Song: रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता हैं। उन्हें इंडस्ट्री का अमिताभ बच्चन भी कहा जाता है। हाल ही में रवि किशन की फिल्म 'ज्वाला मंडी-एक प्रेम कहानी' का एक गाना 'रिमझिम बरसेला सावन' इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में रवि किशन के साथ रानी चटर्जी नजर आ रही हैं। वीडियो में रवि किशन और रानी चटर्जी की सिजलिंग केमिस्ट्री नजर आ रही है। वीडियो में दोनों का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। इस गाने में रानी चटर्जी ऑरेंज कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। इस गाने को कल्पना ने गया है। गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं। गाने के जोरदार म्यूजिक राजेश रजनीश ने दिया है। यहां देखिए गाने का वीडियो...
Rimjhim Barsela Sawan Song: बारिश में रानी चटर्जी संग रोमांटिक हुए रवि किशन, वीडियो हुआ वायरल
- Written by: ललित कुमार
- Updated Dec 19, 2022, 04:18 PM IST
Ravi Kishan's Rimjhim Barsela Sawan Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन और जानी-मानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी की फिल्म का एक गाना 'रिमझिम बरसेला सावन' यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने में दोनों बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रहे हैं। वीडियो इंटरनेट पर एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
End of Feed
