भोजपुरी

Besharam Rang गाने पर Poonam Dubey ने किया कातिलाना डांस, Video देख Deepika Padukone को भूले फैंस

Poonam Dubey dancing on Besharam Rang: भोजपुरी अदाकारा पूनम दुबे (Poonam Dubey) ने इंटरनेट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बेशर्म रंग गाने पर डांस करती दिख रही हैं। लोगों को पूनम पांडे का बोल्ड अवतार काफी पसंद आ रहा है। पूनम पांडे वीडियो में बिकिनी पहनकर समुंदर के बीच में अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं।

Image

Besharam Rang गाने पर Poonam Dubey ने किया कातिलाना डांस

Poonam Dubey dancing on Besharam Rang: बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म पठान का नया गाना बेशर्म रंग कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था, जो इस वक्त हर किसी की जुबान पर है। बेशर्म रंग पर इन दिनों कई लोग रील्स बना रहे हैं और इंटरनेट पर शेयर कर रहे हैं। लोगों को बेशर्म रंग गाना इतना पसंद आ रहा है कि यह सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा पूनम दुबे (Poonam Dubey) ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बेशर्म रंग गाने पर कातिलाना डांस करती दिख रही हैं।

अदाकारा पूनम पांडे ने बेशर्म रंग गाने पर समुंदर के बीचों-बीच बिकिनी पहनकर वीडियो बनाया है। इसे वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों को पूनम दुबे की अदाएं भी काफी लुभा रही हैं, जो वो इस वीडियो में दिखाती नजर आ रही हैं। पूनम पांडे अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसी वीडियोज शेयर करती हैं लेकिन बेशर्म रंग पर उनका कातिलाना डांस हर किसी के मन को भा रहा है। आप पूनम दुबे का यह डांस वीडियो नीचे देख सकते हैं:

बेशर्म रंग गाने को लेकर हो रहा है विवाद

जब से पठान (Pathaan) के मेकर्स ने बेशर्म रंग गाना रिलीज किया है, तब से ही लोग दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को घेर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बेशर्म रंग एक खास धर्म पर प्रहार है और उनकी धार्मिक भावनाएं आहत करता है। गाने में दीपिका पादुकोण गेरूआ रंग की बिकिनी में डांस करती दिख रही हैं, जिस कारण लोग उनसे नाराज हो गए हैं। लोगों का कहना है कि दीपिका ने गेरूआ रंग की बिकिनी जानबूझकर पहनी है। मेकर्स की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई सफाई नहीं आई है लेकिन जिस तरह से यह विवाद बढ़ रहा है, उसे देखते हुए लग रहा है कि मेकर्स को जल्द ही सफाई जारी करनी पड़ सकती है। वैसे आपको पूनम दुबे का डांस कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article