Akshara Singh's Kamariya Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय और बोल्ड अदाकाराओं में से एक अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों अपने नए भोजपुरी गाने ‘कमरिया’ (Kamriya Song) के चलते इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इस गाने को देखने के बाद दर्शकों ने अक्षरा सिंह की जमकर तारीफ शुरू कर दी है। अक्षरा सिंह ने इस गाने को अपने ऑफिसियल यूट्यूब के माध्यम से दर्सकों के बीच पेश किया है। गाने में अक्षरा सिंह जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रहे हैं। अक्षरा सिंह के साथ गाने में करण खन्ना नजर आ रहे हैं। अक्षरा और करण की सिजलिंग केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रही है। इस गाने को अक्षरा सिंह और रौशन सिंह ने मिलकर गाया है। गाने के बोल अजय बच्चन ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक रौशन सिंह ने ही दिया है। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...
