भोजपुरी इंडस्ट्री को बिखरते देख रवि किशन का छलका दर्द, जूनियर्स पर साधा निशाना

Ravi Kishan Unhappy with Juniors: भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में धमाल मचने वाले रवि किशन इन दिनों चर्चा में हैं। बता दें कि रवि किशन ने भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए काफी कुछ किया है। उनकी वजह से इस इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने काम किया हैं। इस बीच रवि किशन ने अपने दिल का दर्द बयां किया है। उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

Ravi Kishan on Bhojpuri Industry: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि किशन की एक्टिंग को लोग दिल खोलकर प्यार देते हैं। रवि किशन ने सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। हाल ही में रवि किशन की फिल्म लापता लेडीज रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने काफी तगड़ा रिस्पॉन्स दिया। बता दें कि रवि किशन ने भोजपुरी इंडस्ट्री को दोबारा से खड़ा करने का काम किया है। हालांकि आज इस इंडस्ट्री को बिखरता देख उनका दिल टूट गया है। हाल ही में रवि किशन ने एक इवेंट में मीडिया से बातचीत की है, जिसमे उन्होंने एक से बढ़कर एक खुलासा किया है।

ravik

रवि किशन ने जूनियर्स पर साधा निशाना

भोजपुरी स्टार रवि किशन ने 'साहित्य आजतक' में अपनी दिल की बात कही है। उन्होंने अपने जूनियर्स को लेकर कहा कि वे उनसे काफी नाराज है। रवि ने कहा, 'दुख की बात ये है कि मैं अपने जूनियर कलाकारों से खुश नहीं हूं। मेरा ये मानना है कि इन लोगों ने भोजपुरी की छवि को ठेस पहुंचाया है। करीब 25 करोड़ लोग इस देश में भोजपुरी बोलते हैं इस बात का मुझे गर्व है।' रवि किशन ने आगे कहा, 'मैंने अपने जूनियर्स के लिए मुंबई में स्टेज सेट किया। मैंने भोजपुरी को फिर से उठाने की पूरी कोशिश की और हम इसमें सफल भी रहे। आज इस इंडस्ट्री में करीब 1 लाख लोग काम करते हैं, जो कि बड़ी बात है।'

End of Feed