Ravi Kishan की बेटी रीवा किशन ने डेटिंग लाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा, रखी बड़ी शर्त

भोजपुरी स्टार रवि किशन की बेटी रीवा किशन ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि वो अपने पिता की इजाजत के बिना प्यार नहीं कर सकती हैं क्योंकि हर मामले में पिता की सलाह जरूरी है।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन इन दिनों चर्चा में हैं। उनके बयानों के साथ-साथ उनके मीम लोगों के बीच वायरल हो रहे हैं। अगर ये कहा जाए कि रवि किशन इस वक्त इंटरनेट के सबसे बड़े एंटरटेनर हैं तो गलत नहीं होगा। रवि किशन ने लोगों के दिलों जो जगह बनाई है, उसमें कई सालों की मेहनत है। रवि किशन ना केवल सबसे बड़े सोशल मीडिया स्टार हैं बल्कि वो एक परफेक्ट फैमिलीमैन भी हैं। उन्होंने जिस तरह से अपने घर में संस्कारों को संजोया है, उसकी तारीफ तो बनती है। रवि किशन की बेटी रीवा किशन ने अपने ताजा इंटरव्यू में ऐसी बात बोली है कि हर कोई रवि किशन की तारीफ कर रहा है। रीवा किशन ने खुलासा किया है कि अगरकिसी को उनका दिल जीतना है तो पहले उनके पिता से इजाजत लेनी पड़ेगी। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: OM Movie: Dhanush ने फैंस को कार से उतरकर दिया सरप्राइज, मिलाया हाथ... लगाया गले

Ravi Kishan की बेटी रीवा किशन ने डेटिंग लाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा, रखी बड़ी शर्त

Ravi Kishan की बेटी रीवा किशन ने डेटिंग लाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा, रखी बड़ी शर्त

Ravi Kishan की बेटी का दिल जीतना है तो करना होगा ये काम

रवि किशन की बेटी रीवा किशन ने ताजा इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि वो अपने पिता की वजह से आसानी से किसी को डेट नहीं कर सकती हैं क्योंकि वो एक स्ट्रिक्ट फादर हैं। रीवा के अनुसार, "मैं इस वक्त किसी को डेट नहीं कर रही हूं। इसकी वजह मेरे पिता के सख्त नियम हैं। पापा की परमिशन के बिना कुछ भी नहीं हो सकता है। मेरी जिंदगी की किताब में डेटिंग का नाम ही नहीं है।" TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: 'Ramayana' में Yash के 'रावण' अवतार पर फिदा हुए Honey Singh, बांधे तारीफों के पुल'

End of Feed