Rani Chatterjee ने भी मनाया करवा चौथ !! लोगों ने पूछा 'चांद किसके लिए देखा...'

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने सोलह ऋृंगार किए अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट्स सेक्शन में रानी चटर्जी से पूछा है कि उन्होंने करवा चौथ का व्रत किसके लिए रखा है।

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। 1 नवंबर के दिन बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री की शादीशुदा एक्ट्रेसेस ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। इस दौरान रानी चटर्जी ने भी सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस सोलह ऋृंगार किए हुए नजर आ रही हैं। रानी चटर्जी को इस अंदाज में देख लोगों ने कमेंट्स की बौछार करनी शुरू कर दी है। कई लोगों ने रानी चटर्जी से पूछा कि उन्होंने ये व्रत किसके लिए रखा है।

Rani Chatterjee

रानी चटर्जी ने हाल में इंटरनेट पर अपनी एक फोटो शेयर की। इस फोटो में रानी चटर्जी गले में मंगलसूत्र, लाल साड़ी और मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं। इतना ही एक्ट्रेस ने अपने हाथ में छलनी भी ली हुई है। रानी चटर्जी ने 31 अक्टूबर को इस फोटो के साथ शेयर करते हुए कैप्शन दिया था, 'एडवांस में करवा चौथ की शुभकामनाएं।' फोटो में रानी चटर्जी बेहद प्यारी लग रही हैं। हरकोई उनकी तारीफ कर रहा है।

End of Feed