Rani trolled for dancing Instagram reel: बॉलीवुड कलाकार विक्की कौशल और अदाकारा सारा अली खान की हिट फिल्म जरा हटके जरा बचके का सुपरहिट सॉन्ग तेरे वास्ते मैं चांद लाऊंगा इन दिनों इंटरनेट पर काफी चलन में है। इस गाने पर लोग लगातार रील्स बनाकर शेयर कर रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा रानी चटर्जी भी इस ट्रेंड को फॉलो करने में पीछे नहीं रही और उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी वीडियो बनाकर शेयर की है। इस वीडियो में रानी चटर्जी ब्लैक रंग का शॉर्ट पहनकर थिरकती दिख रही हैं। रानी चटर्जी की ये रील इंटरनेट पर वायरल हो रही है और लोग उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जो रानी चटर्जी को इस रील की वजह से ट्रोल कर रहे हैं।
Rani Chatterjee
ट्रोल्स ने फिर से उड़ाया Rani Chatterjee के मोटापे का मजाक
अदाकारा रानी चटर्जी को काफी समय से मोटापे के चलते ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। उन्होंने अपने मोटापे पर काफी काम किया है और पहले से काफी फिट हो गई हैं लेकिन ट्रोल्स उनका पीछा नहीं छोड़ते हैं। अदाकारा रानी चटर्जी की लेटेस्ट रील का मजाक उड़ाने वाले लोग उनके मोटापे को लेकर ही कमेंटबाजी कर रहे हैं। ट्रोल्स कमेंट में लिख रहे हैं कि रानी चटर्जी को चांद-तारे लाने से पहले जिम जाना चाहिए। एक ट्रोल ने लिखा है, 'मैडम आप तारे-चांद-सितारे न लाइए, आप जिम जाइए और अपना ध्यान रखिए।'
Rani Chatterjee हमेशा से करती रही हैं ट्रोल्स को इग्नोर
रानी चटर्जी ट्रोल्स के कमेंट्स को इग्नोर कर रही हैं। इससे पहले भी वो ऐसे लोगों को यूं ही आईना दिखाती रही हैं। रानी चटर्जी वक्त के साथ समझ गई हैं कि ऐसे लोगों को किसी प्रकार से भी चुप नहीं किया जा सकता है। वैसे आपको रानी की नई रील कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
