भोजपुरी

Times Music Bhojpuri : टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी ने लॉन्च किया अपना पहला धमाकेदार ट्रैक 'ओढ़नी हटा के', फैंस को किया नाचने पर मजबूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 12, 2023, 05:28 PM IST

Times Music Bhojpuri launch first bhojpuri track : टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी ने हाल ही में अपना पहला भोजपुरी ट्रैक 'ओढ़नी हटा के' लॉन्च किया है।यह गाना भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और शालू सिंह ने गाया है।गाना लॉन्च होते ही यूट्यूब पर छा गया है, गाने ने सबको नाचने पर मजबूर कर दिया है।

Image

Times Now Bhojpuri Latest Track

Times Music Bhojpuri launch first bhojpuri track : टाइम्स म्यूजिक ने भोजपुरी (Times Music Bhojpuri) संगीत में अपनी धमाकेदार एंट्री की है।हाल ही में टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी ने 9 जून को अपने चैनल लॉंचिंग पर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह(Pawan Singh) का लेटेस्ट ट्रैक 'ओढ़नी हटा के' लॉन्च किया है। यह गाना रिलीज़ होते ही यूट्यूब पर छा गया। इसमें पवन सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस शालू सिंह भी नज़र आ रही है।

"ओढ़नी हटा के" एक मजेदार गाना है जिसमें पवन सिंह ने अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है यह गाना आपको नाचने पर मजबूर कर देगा।गाने के रिलीज़ होने के पहले 8 घंटे में ही इसे YouTube पर 1 मिलियन से भी ज़्यादा व्यूज हो गए हैं और रिलीज़ होते ही यह सबसे अधिक सुने जाने वाले गानों में से एक बन गया है।

नए सेगमेंट के लॉन्च पर टाइम्स म्यूजिक के सीओओ, मंदार ठाकुर ने कहा, "टाइम्स म्यूजिक को यह खुशी है कि हमारा भोजपुरी संगीत एक्सप्लोर करने का उद्घाटन भोजपुरी संगीत उद्योग के सबसे प्रमुख सितारे पवन सिंह के हाथों हुआ है।आगे चलकर हम भोजपुरी कलाकारों के साथ मिलकर और रोमांचक संगीत बनाने की उम्मीद करते हैं।"

इस गाने की रिलीज के बारे में बात करते हुए, पवन सिंह ( Pawan Singh) ने कहा, "मुझे खुशी है कि मैं टाइम्स म्यूजिक के साथ जुड़ा हूं और भविष्य में कई सारे गाने बनाने के लिए उत्साहित हूं। 'ओढनी हटा के 'टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी पहला गाना है जो रिलीज हो रहा है।"

'ओढ़नी हटा के' टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी की एक्सक्लूसिव रिलीज़ है और यह टाइम्स म्यूजिक के YouTube चैनल पर उपलब्ध है। आप इसे सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी आनंद ले सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article