Namak Haram: भोजपुरी इंडस्ट्री पहले से काफी बदल गई है। भोजपुरी सिनेमा में पहले से बेहतर काम हो रहा है। लोग भोजपुरी गाने और फिल्मों को पसंद कर रहे हैं। इन दिनों भोजपुरी फिल्म नमक हराम (Namak Haram) ने तहलका मचाया हुआ है। दर्शकों को ये फिल्म बेहद पसंद आ रही हैं। ये पहली भोजपुरी फिल्म है जिसे ओटीटी पर रिलीज किया गया है। इसका फायदा मेकर्स को भरपूर मिल रहा है। इस फिल्म को 12 मई को हंगामा पर रिलीज किया गया है। आप इस फिल्म को एमएक्स प्लेयर पर भी देख सकते हैं।
फिल्म में त्रिशाकर मधु, तनुश्री चटर्जी और आशी तिवारी ने शानदार काम किया है। इस फिल्म का निर्देशन आशीष तिवारी ने किया है। त्रिशाकर मधु ने इस फिल्म से भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। त्रिशाकर मधु की एक्टिंग के लोग कायल हो गए है। उन्होंने फिल्म में जबरदस्त काम किया है। फिल्म के निर्माता निर्देशक आशीष का कहना है कि लंबे समय से में इस फिल्म इंडस्ट्री को देखते हुए आ रहा हूं। सब लोग एक ही बात कहते हैं कि एक दम नई फिल्म है। लेकिन नजर आती है वही घिसी पीटी कहानी। हम लोगों ने ऐसी फिल्म बनाई जिसको देख कर लोग सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
फिल्म में कुंदन भारद्वाज ने पुलिस वाले का रोल किया है। उनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में निर्माता- निर्देशक आशीष तिवारी भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। आशीष ने अपने किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारा है। फिल्म का क्लाइमेक्स काफी धमाकेदार है और इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।
मराठी में भी बनेगी फिल्म
फिल्म के डायरेक्टर आशीष ने बताया कि उनकी फिल्म एक मराठी डायरेक्टर को बेहद पसंद आई। उन्होंने इस फिल्म के रीमेक राइट्स खरीद लिए हैं। फिल्म के राइट्स को जल्द टीवी चैनल को भी बेचा जाएगा। मेकर्स इन सभी चीजों के बारे में जल्द ऐलान करने वाले हैं।
