'चुगलखोर बहुरिया' के सेट पर रानी चटर्जी का दिखा चुलबुला अंदाज, शूटिंग की हो चुकी है शुरुआत

Rani Chatterjee's Movie 'Chugalkhor Bahuriya': भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) इन दिनों आने वाली फिल्म 'चुगलखोर बहुरिया' (Chugalkhor Bahuriya) की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। हाल ही में इस मूवी शूटिंग से रानी चटर्जी का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया था। इस फिल्म में रानी चटर्जी का जलवा देखने को मिलेगा।

Rani Chatterjee's Movie 'Chugalkhor Bahuriya': भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) कई दिनों से अपकमिंग फिल्म 'चुगलखोर बहुरिया' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले रानी चटर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के माध्यम से रानी चटर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने 'चुगलखोर बहुरिया' (Chugalkhor Bahuriya) की शूटिंग शुरू कर दी है। यही नहीं फिल्म 'चुगलखोर बहुरिया' से रानी चटर्जी का फर्स्ट लुक भी सामने आया था। इस मूवी में फैन्स को रानी चटर्जी का अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा।

Chugalkhor Bahuriya First Look

इस चैनल पर प्रसारित होगी 'चुगलखोर बहुरिया'

रानी चटर्जी की फिल्म 'चुगलखोर बहुरिया' का निर्माण अंशुमन सिंह फिल्म क्रिएशन और मैड्ज मूवी के बैनर तले किया जा रहा है। इस मूवी को विनय सिंह, अंशुमन सिंह और मधु शर्मा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग काफी जोरों-शोरों से चल रही है। बताया जा रहा है कि रानी चटर्जी की इस मूवी को भोजपुरी के नंबर 1 चैनल भोजपुरी सिनेमा पर प्रसारित किया जाएगा। यह मूवी एक बेहतरीन सब्जेक्ट पर बेस्ड होगी, जो लोगों को अपनी नई कहानी से इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

End of Feed