भोजपुरी

गोविंदा-सुनीता के तलाक की खबरों पर भतीजे Vinay Anand ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'ऐसा लग तो रहा है...'

Vinay Anand on Govinda-Sunita Ahuja's Divorce: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता और गोविंदा के भतीजे विनय आनंद (Vinay Anand) ने तलाक की अफवाहों पर बड़ा रिएक्शन दिया है। विनय आनंद ने कहा कि गोविंदा और सुनीता दोनों ही समझदार हैं और मैं प्रार्थना करूंगा कि उनका तलाक ना हो।

Image

Vinay Anand on Govinda-Sunita Ahuja's Divorce

Vinay Anand on Govinda-Sunita Ahuja's Divorce: 25 फरवरी के दिन बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की तलाक की अफवाहों ने इंडस्ट्री में खलबली मचा दी। कई रिपोर्ट्स में यह लगातार दावा किया जा रहा है कि गोविंदा और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) लगभग 37 सालों के बाद एक-दूसरे से तलाक लेने जा रहे हैं। ऐसे में अब गोविंदा और सुनीता आहूजा की तलाक की खबरों के वायरल होने के बाद अभिनेता के भतीजे और भोजपुरी एक्टर विनय आनंद (Vinay Anand) ने अपना रिएक्शन दिया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू एक दौरान विनय आनंद ने कहा कि वो भगवान से प्रार्थना करेंगे कि ऐसा ना हो।

गोविंदा-सुनीता की तलाक की अफवाहों पर विनय आनंद ने किया रिएक्ट

ईटाइम्स से बात करते हुए गोविंदा के भतीजे और भोजपुरी अभिनेता विनय आनंद ने तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी। विनय आनंद ने कहा, 'मैं बस इतना चाहता हूं कि ऐसा नहीं होना चाहिए और मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा।' विनय आनंद ने आगे बताया कि फैमिली के किसी भी मेंबर ने इस बारे में कोई बात नहीं की है। यही वजह है कि विनय आनंद ने गोविंदा और सुनीता आहूजा की तलाक की अफवाहों पर कुछ भी कहने से परहेज किया। विनय आनंद ने आगे कहा, 'वो दोनों ही समझदार है और खुद फैसला कर सकते हैं। ऐसा लग नहीं रहा है कि कुछ होगा।'

गोविंदा और सुनीता के बच्चों (टीना और यशवर्धन) में से किसी ने भी तलाक की अफवाहों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि कई सालों से गोविंदा और सुनीता अलग ही रह रहे हैं। गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह ने भी तलाक की अफवाहों को निराधार बताया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article