भोजपुरी

Anjor Kare India Mein Song: आम्रपाली दुबे के ठुमकों पर फिदा हुए निरहुआ, रोमांटिक वीडियो ने मचाया तहलका

Anjor Kare India Mein Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्टर-सिंगर दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) की फिल्म 'जय वीरू' का भोजपुरी सॉन्ग 'अंजोर करे इंडिया में' (Anjor Kare India Mein) को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। यह गाना यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है।

Image

Dinesh Lal Yadav and Aamrapali Dubey

Anjor Kare India Mein Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) की जोड़ी फैन्स को ऑनस्क्रीन खूब पसंद आती है। भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे अपनी फिल्मों और गानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस दौरान यूट्यूब की दुनिया में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म 'जय वीरू' का 'अंजोर करे इंडिया में' (Anjor Kare India Mein) गाना खूब पसंद किया जा रहा है। यह गाना इस समय लोगों की पसंद बना हुआ है।

वायरल हुआ निरहुआ और आम्रपाली दुबे का रोमांटिक गाना

इस गाने में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की रोमांटिक और सिजलिंग केमिस्ट्री लोगों द्वारा खूब पसंद की जा रही है। वीडियो में आम्रपाली दुबे के ठुमकों पर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ फिदा हो गए हैं। इस वीडियो को यूट्यूब पर 48 लाख व्यूज मिल चुके हैं। गाना खूब वायरल हो रहा है। इस गाने बोल्ड आजाद सिंह ने लिखे हैं जबकि इसका शानदार म्यूजिक धंजय मिश्रा ने दिया है।

मेकर्स ने दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के इस भोजपुरी वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ के इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स लगातार इस जोड़ी की क्यूटनेस पर कमेंट कर रहे हैं। 'जय वीरू' मूवी में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के अलावा मस्त अली-सलीम फेकू, अकबर बिन तबर, प्रकाश जैस और निशा सिंह सहित कई कलाकार नजर आए थे। वैसे आपको यह गाना कैसा लगा? इस बारे में कमेंट्स के जरिए अपनी राय जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article