"बदनाम करने वालों को जवाब दें पवन सिंह", रानी चटर्जी ने दी पावर स्टार को बड़ी सलाह

भोजपुरी हसीना रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने एक पॉडकास्ट के दौरान कहा है कि पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) को उन लोगों को जवाब देना शुरू कर देना चाहिए जो उन्हें बदनाम करने की कोशिश करते हैं। वो चुप रह जाते हैं, जिस कारण लोग उनके बारे में बुरा भला बोलते हैं। जिस दिन वो जवाब देना शुरू कर देंगे, उस दिन ये सारी चीजें बंद हो जाएंगी।

भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी एक वक्त अपने बोल्ड गानों की वजह से चर्चा में रहती थीं और अब वो अपने बयानों की वजह से खबरों में छायी रहती हैं। रानी चटर्जी ने एक पॉडकास्टर के दौरान भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के बारे में बात की है और कहा है कि लोग उनके बारे में कुछ भी बोलते रहते हैं लेकिन वो चुप ही रहते हैं। यही कारण है कि कोई भी कुछ भी बोलकर चला जाता है। अगर पवन सिंह जवाब देना शुरू कर दें तो लोग उनके बारे में भद्दी-भद्दी बातें बोलना बंद कर देंगे।

Pawan Singh Rani Chatteree

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने पॉडकास्ट के दौरान बताया, 'पवन सिंह जी के बारे में मैंने काफी तारीफ कर दी है और क्या ही बोलूं। मैं बस उन्हें ये सलाह देना चाहती हूं कि जब भी लोग उनके बारे में खराब बातें करें तो वो तुरंत जवाब दिया करें। वो जवाब नहीं देते हैं, जिस कारण लोगों की हिम्मत बढ़ जाती है और कोई भी कुछ भी कहकर चला जाता है। जिस दिन पवन जी ने जवाब देना शुरू कर दिया, उस दिन से देखिएगा कि लोग कैसे सीधे हो जाएंगे।'

End of Feed