भोजपुरी

गंदे इशारे करने वाले लोगों पर भड़कीं Akshara Singh, मंच पर खड़े होकर बोलीं 'कुत्ते भौंकते हैं...'

Akshara Singh's Latest Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कुछ लोगों पर गुस्सा करती नजर आ रही हैं। भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने गंदे इशारे किए थे और उन सभी की अक्षरा सिंह ने क्लास लेते अक्ल ठिकाने लगाई है।

Image

Akshara Singh.

Akshara Singh's Latest Video: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अक्षरा सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो अक्षरा सिंह बेहद गुस्से में नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्टेज पर जब अक्षरा सिंह परफॉर्मेंस दे रही थी तो भीड़ में कुछ लोगों ने उनकी ओर गंदे इशारे करने शुरू कर दिए थे, जिस वजह से एक्ट्रेस भड़क गईं। अक्षरा सिंह साफ तौर पर कहा कि इस तरह का बर्ताव मैं नहीं सहने वाली हैं।

आजतक की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना रविवार रात (30 मार्च) को बखोरापुर गांव में हुई, जहां ग्रैंड सेलिब्रेशन हो रहा था। इस इवेंट के दौरान कैप्चर किए वायरल वीडियो में अक्षरा सिंह गुस्से में दिख रही हैं। इस वीडियो में अक्षरा सिंह ने मौजूद भीड़ को खूब खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा, 'मैं शेरनी हूं, बिना वजह नहीं दहाड़ती। हिम्मत है तो सामने आकर मुझसे बात करो। पीछे से सिर्फ कुत्ते भौंकते हैं। तुम मेरे लिए कुत्तों से ज्यादा कुछ नहीं हो।'

अक्षरा सिंह के इस बयान का कुछ लोगों ने सपोर्ट किया है तो कईयों ने एक्ट्रेस को लताड़ भी लगाई है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने गंदे-गंदे इशारे किये थे और अक्षरा सिंह को यह पसंद नहीं आया। एक्ट्रेस ने बीच में ही परफॉर्मेंस रोक कर इन लोगों पर भड़कीं। बखोरापुर गांव में हुए इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता अजय सिंह के साथ-साथ अन्य भोजपुरी कलाकारों सहित कई हस्तियां शामिल हुईं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article