भोजपुरी

पवन सिंह ने नए गाने 'लहंगवा लाल हो जाई' ने हिलाया इंटरनेट, बार-बार देखा जा रहा है वीडियो

Pawan Singh's Bhojpuri Songs: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह ने एक सॉन्ग 'लहंगवा लाल हो जाई' ने यूट्यूब की दुनिया में एक बार फिर तहलका मचा दिया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ खुशी तिवारी जोरदार ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। गाना फैन्स को काफी पसंद आया है।

Image

Pawan Singh's Bhojpuri Songs

Pawan Singh's Bhojpuri Songs: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) केवल अभिनय ही नहीं बल्कि सिंगिंग की दुनिया में भी खूब धमाल मचा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही पवन सिंह का एक सॉन्ग 'लहंगवा लाल हो जाई' (Lahngawa Lal Ho Jaai) रिलीज हुआ था, जिसने यूट्यूब पर खूब गर्दा उड़ाया। अब यह गाना एक बार फिर लोगों की पहली पसंद बना गया है। पवन सिंह के इस गाने का वीडियो फैन्स बार-बार देख रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस गाने के वीडियो में पवन सिंह का मस्तमौला अंदाज देखने को मिल रहा है।

पवन सिंह के इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं गाना बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में पवन सिंह के भोजपुरी एक्ट्रेस खुशी तिवारी नजर आ रही हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री गाने में खूब पसंद की जा रही है। हरकोई पवन और ख़ुशी की जोड़ी की तारीफ कर रहा है। पवन सिंह और खुशी तिवारी (Khushi Tiwari) के बोल्ड डांस मूव्स ने गाने के वीडियो को देखने का मजा दोगुना कर दिया है।

इस गाने को पवन सिंह ने लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाने के शानदार बोल एमपी यादव ने लिखे हैं जबकि इसका धांसू म्यूजिक विक्की वॉक्स ने दिया है। गाने को बद्री झा ने डायरेक्ट किया है। वैसे आपको पवन सिंह और ख़ुशी तिवारी की जोड़ी पर फिल्माया गया यह गाना कैसा लगा? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरुर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article