भोजपुरी

रानी चटर्जी ने बादशाह के गाने पर जमकर लगाए ठुमके, यूजर्स बोले- दिल गार्डन- गार्डन हो गया

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 20, 2023, 05:00 PM IST

Rani chatterjee Viral Video: रानी चटर्जी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस कातिलाना स्टेप्स करते हुए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस के वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Rani Chatterjee (credit pic: instagram)

Rani chatterjee Viral Video: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। एक्ट्रेस ने हाल ही में डांस वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस वीडियो में किलर मूव्स के साथ -साथ कातिलाना एक्सप्रेशन भी देते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

वीडियो में एक्ट्रेस छोटी सी ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस वीडियो में जमकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। फैंस एक्ट्रेस के ठुमके पर लट्टू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, आप बेहद सुंदर लग रही हो। दूसरे यूजर ने लिखा, क्या डांस किया है आपने। तीसरे यूजर ने लिखा, गर्दा उड़ा दिया दीदी। रानी अपने एक्टिंग और डांस के लिए जान जाती हैं। एक्ट्रेस भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है।

रानी चटर्जी का डांस वीडियो वायरल

रानी का वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस का भी खास ख्याल रखती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फिटनेस वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस अपने बेबाक अंदाज को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। रानी को इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article