भोजपुरी

पत्नी ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते हैं पवन सिंह, कोर्ट में जज के सामने किया कबूल

Pawan Singh Divorce News: बीते दिन आरा सिविल कोर्ट में पवन सिंह और ज्योति सिंह को जज के सामने पेश होना था। हालांकि पवन सिंह तो कोर्ट पहुंचे लेकिन उनकी पत्नी शामिल नहीं हो पाईं। पवन सिंह ने जज के सामने साफ कह दिया है कि वो पत्नी ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते हैं।

Image

Jyoti Singh and Pawan Singh

Pawan Singh Divorce News: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और बेहतरीन सिंगर पवन सिंह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ चलते चर्चा में बने रहते हैं। काफी लंबे समय से पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला अब कोर्ट में चल रहा है। बीते दिन यानी बुधवार को आरा सिविल कोर्ट में पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक का केस जारी है। इस मामले में अब पवन सिंह ने कोर्ट में जज के सामने कबूल कर लिया है कि वो पत्नी ज्योति सिंह के साथ रहना नहीं चाहते हैं।

ज्योति के साथ रहना नहीं चाहते हैं पवन सिंह

25 मार्च यानी बुधवार को पवन सिंह और ज्योति सिंह को आरा सिविल कोर्ट में पेश होना था। हालांकि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह कोर्ट नहीं पहुंच पाई थी। उनके ना आने कारण भी सामने नहीं आया। इसके बाद कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी ज्योति सिंह से कांटेक्ट करने की कोशिश की थी। ऐसे में पवन सिंह ने जज के सामने अपना पक्ष रखा और कहा कि वो ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते हैं। इस दौरान पवन सिंह ने यह भी कहा कि वो वन-टाइम सेटलमेंट करने के लिए भी तैयार हैं। (इसे भी पढ़ें: वामशी पेडिपल्ली की फिल्म को अप्रैल में शुरू करेंगे सलमान खान, दिल राजू ने भाईजान पर खेला करोड़ों का दांव!)

ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय के मुताबिक पवन सिंह ने ज्योति सिंह के साथ ना रहना का फैसला कर कर लिया है तो उन्हें 10 करोड़ रुपये और एक मकान देना होगा। साथ ही साथ ज्योति सिंह को यह मामला कोर्ट में चलने तक का खर्चा भी देना पड़ेगा। अब यह देखना है कि कोर्ट अपनी ओर से पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक की अर्जी पर क्या फैसला सुनाता है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article