अंजलि राघव ने खोली Pawan Singh के घटियापन की पोल, स्टेज पर हुई गंदी हरकत के लिए बोलीं- मुझे रोना आया...

Anjali Raghav Reveals Pawan Singh Touches Inappropriately On Stage: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टेज पर अंजलि राघव को कमर पर छूते नजर आए। पवन सिंह मदद के बहाने उन्हें छूते दिखे, जिसपर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

Anjali Raghav Reveals Pawan Singh Touches Inappropriately On Stage: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह अपने गानों के साथ-साथ विवादों के कारण भी अक्सर लाइमलाइट में आ जाते हैं। पवन सिंह पर कई संगीन आरोप लग चुके हैं। वहीं अब पवन सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके लिए उनकी जमकर थू-थू हो रही है। वीडियो में पवन सिंह स्टेज पर मदद के बहाने हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव को कमर पर छूते नजर आए। इस वीडियो के लिए लोगों ने पवन सिंह को 'छिछोरा' तक कह दिया। वहीं अब मामले पर खुद अंजलि राघव (Anjali Raghav) ने चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि उन्हें पवन सिंह (Pawan Singh) की इस हरकत पर न केवल गुस्सा आया, बल्कि रोना भी आया।

anjali raghav on pawan singh

फोटो क्रेडिट- अंजलि राघव इंस्टाग्राम, पवन सिंह ट्विटर

End of Feed