पवन सिंह ने नई फिल्म 'बजरंगी' की जारी की रिलीज डेट, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Pawan Singh's Movie Bajrangi: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की फिल्म 'बजरंगी' का इंतजार कर रहे दर्शकों को मेकर्स ने लास्ट मोमेंट में बड़ा सरप्राइज दिया है। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट अब आगे खिसका दिया है। जानिए यह मूवी कब रिलीज होने वाली है।

Pawan Singh's Movie Bajrangi: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता और बेहतरीन सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) की नई फिल्म 'बजरंगी' काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म के माध्यम से पवन सिंह काफी समय के बाद भोजपुरी ऑडियंस के बीच तहलका मचाने वाले हैं। कुछ घंटों पहले ही पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से 'बजरंगी' (Bajrangi) की रिलीज डेट की बड़ी घोषणा कर दी है। तो चलिए जानते हैं कि पवन सिंह की ये मूवी किस दिन बड़े परदे पर दस्तक देगी।

Pawan Singh

पावर स्टार पवन सिंह की फिल्म 'बजरंगी' का इंतजार फैन्स लंबे समय से कर रहे थे। पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस मूवी का पोस्टर भी साझा किया और बताया कि ' बजरंगी' इसी साल 9 मई को रिलीज होगी। पहले यह मूवी 1 मई यानी आज रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने अपना फैसला लास्ट मौके पर बदल लिया। भोजपुरी ऑडियंस फिल्म को 9 मई के दिन बड़े परदे पर देख सकेंगे।

End of Feed