Nidhi Jha Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की 'लूलिया गर्ल' यानी निधि झा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। लोकप्रियता के मामले में निधि झा, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से लेकर मोनालिसा तक को टक्कर देती हैं। उनका हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही धड़ल्ले से वायरल हो जाता है। इस बीच निधि झा ने अपने बेटे के पहले जन्मदिन पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस गदगद हो गए हैं। इस क्लिप के जरिए निधि झा ने अपने बेटे के जन्म से लेकर एक साल के होने तक का सफर दिखाया है। आइए नजर डालते हैं इस क्लिप पर...
भोजपुरी एक्ट्रेल निधि झा ने शेयर किया वीडियो
भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस निधि झा ने खास अंदाज में अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया है। निधि ने अपने इंस्टा पर एक रील वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस का दिन बन गया है। इस क्लिप को साझा करते हुए निधि ने लिखा, 'एक साल पहले, तुम मेरी बाहों में आए और मेरी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई। तुम्हारी हर हंसी, हर छोटा कदम, हर गले लगना तुम मेरे दिल का वो हिस्सा हो जो मेरे बाहर रहता है।मेरे प्यारे शिवाय , तुम्हारा पहला जन्मदिन मुबारक मुझे मां बनाने के लिए धन्यवाद। मैं तुमसे इतना प्यार करती हूं, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।मेरा बेटा, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।'
निधि ने इस साल की थी शादी
बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने एक्टर यश कुमार से 2023 में शादी की थी। कुछ समय बाद ही निधि ने बेटे को जन्म दिया था। जानकारी के लिए बता दें कि निधि ने एक से एक भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। इस लिस्ट में 'सत्या', 'कसम पैदा करने वाले की', 'गैंगस्टर दुल्हनिया' जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। इसके अलावा निधि झा ने टीवी इंडस्ट्री में भी धमाल मचाया है।
