Daal Ke Kewadi Mein Kili Song: बॉलीवुड, हरियाणवी और पंजाबी सॉन्ग्स के बाद अब लोगों के बीच भोजपुरी गाने भी खूब पॉपुलर हो रहे हैं। फैन्स भी नए-नए भोजपुरी सॉन्ग्स का इंतजार बड़ी बेताबी से करते हैं। इन दिनों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव का गाना 'डाल के केवाड़ी में किल्ली' (Daal Ke Kewadi Mein Kili ) यूट्यूब की दुनिया में धमाल मचा रहा है। इस गाने को हरकोई पसंद करने में लगा हुआ है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) नजर आ रही हैं।
फैन्स ने की गाने की तारीफ
खेसारी लाल यादव और खेसारी लाल यादव का यह गाना भोजपुरी फिल्म 'बलम जी लव यू' का है। इस गाने में दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री ने लोगों को दीवाना बना दिया है। गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक ओम झा ने दिया है। एक यूजर ने इस गाने की तारीफ करते हुए लिखा, 'हम इसे बार-बार सुन रहे हैं और आप दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है।'
खेसारी लाल यादव इससे पहले भी कई बारे अपने भोजपुरी सॉन्ग्स की वजह से चर्चा में रह चुके हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए खेसारी लाल यादव ने कड़ी मेहनत की है। आज वो इंडस्ट्री के टॉप पेड एक्टर्स में हैं एक हैं। वैसे आपको खेसारी और काजल का यह गाना कैसा लगा? इस बारे में आप अपनी राय कमेंट्स के माध्यम से भी दे सकते हैं।
