Ghaghari Song Teaser: 'घघरी' गाने से तहलका मचाएंगे पवन सिंह, श्वेता शर्मा के डांस मूव्स से हिलेगा इंटरनेट

Pawan Singh's New Song Ghaghari: भोजपुरी इंडस्ट्री में पावर स्टार कहे जाने वाले अभिनेता पवन सिंह के नए गाने 'घघरी' का धमाकेदार टीजर मेकर्स ने जारी कर फैन्स की बेताबी को बढ़ा दिया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ श्वेता शर्मा की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आने वाली है।

Pawan Singh's New Song Ghaghari: भोजपुरी सिनेमा के फेमस एक्टर और बेहतरीन सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में खूब नाम कमाया है। अभिनेता की फिल्मों के साथ-साथ फैन्स पवन सिंह के गानों का इंतजार भी बड़ी बेताबी से करते हैं। इस समय पवन सिंह अपने नए गाने 'घघरी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस गाने का टीजर निर्माताओं ने कुछ देर पहले ही यूट्यूब और अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर जारी किया है। वीडियो में पवन सिंह का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।

Pawan Singh and Shweta Sharma's Ghaghari Song.

टी-सीरीज हमार भोजपुरी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पवन सिंह के 'घघरी' गाने का टीजर वीडियो पोस्ट किया। इस टीजर को जारी करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, 'आ गइल बा ‘घघरी’ के झलक! तेज बीट्स, देसी टच – एह गाने के टीजर अब रिलीज हो गइल बा! पूरा गाना काल्हे रिलीज होई – तइयार रहीं!' इस कैप्शन के माध्यम से मेकर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि पवन सिंह का यह गाना कल यानी 22 अप्रैल के दिन रिलीज होगा। 'घघरी' गाने का फैन्स बड़ी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed