भोजपुरी

जेल में बंद सनोज मिश्रा पर लगे रेप के आरोपों पर मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'उन्होंने मुझे बेटी जैसा...'

Monalisa on Sanoj Mishra: सोशल मीडिया सेंसेशन मोनालिसा ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगे रेप के आरोपों पर अब खुलकर बात की है। अपने एक पोस्ट में मोनालिसा ने सनोज मिश्रा का बचाव किया। मोनालिसा (Monalisa) ने बताया है कि सनोज मिश्रा ने उन्हें हमेशा बेटी तरह समझा था।

Image

Monalisa

Monalisa on Sanoj Mishra: साल 2025 के महाकुंभ में वैसे तो कई चेहरे दुनिया के सामने आए। इन चेहरों में से एक मोनालिसा भी थी, जो अब सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर मोनालिसा की कई पिक्स मौजूद हैं। मोनालिसा की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई, जिसके बाद एक फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें कास्ट करने का मन भी बनाया। इस समय सनोज मिश्रा जेल में बंद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनोज मिश्रा पर रेप के आरोप लगे हैं। इन आरोपों पर अब मोनालिसा ने खुद एक वीडियो पोस्ट के माध्यम से अपना रिएक्शन दिया है। इस वीडियो के जरिए मोनालिसा ने सनोज मिश्रा का बचाव किया है। उन्होंने सनोज मिश्रा लगे आरोपों को भी ख़ारिज किया।

मोनालिसा ने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसमें उन्होंने कहा, 'जो भी बातें लोगों द्वारा फैलाई जा रही हैं, वो झूठ हैं। सनोज मिश्रा ने मुझे बेटी की तरह मना है, उन्होंने मेरे साथ कभी भी गलत बर्ताव नहीं किया।' मोनालिसा ने इस पोस्ट के माध्यम से यह भी बताया कि वो 2 बार उनके घर भी आये थे। सनोज मिश्रा पर जो आरोप लग रहे हैं, वो गलत हैं और उन्होंने कभी भी मुझपर गलत नजर नहीं डाली। मोनालिसा ने लोगों यह इस तरह की अफवाहें ना फैलाने की भी रिक्वेस्ट की।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनोज मिश्रा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से मोनालिसा का डेब्यू कराने वाले थे लेकिन ऐसा ना हो पाया। बताते चलें सनोज मिश्रा की यह फिल्म बीच में ही लटक गई है। वहीं मोनालिसा का डेब्यू भी खतरें में पड़ गया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article