Nirahua Hindustani 4: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग शुरू की शूटिंग, रोमांटिक अंदाज में शेयर की फोटो

Aamrapali Dubey Start Shoot for Nirahua Hindustani 4: भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) ने कुछ देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपकमिंग फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 4' (Nirahua Hindustani 4) की शूटिंग की जानकारी दी है। फिल्म में उनके साथ निरहुआ नजर आएंगे।

Aamrapali Dubey Start Shoot for Nirahua Hindustani 4: आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं, जिन्हें ऑडियंस ने खूब पसंद किया है। ऐसे अब ये जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को बड़े परदे पर दिखाई देने वाली हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने अपकमिंग फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 4' (Nirahua Hindustani 4) की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्ट्रेस ने अपने को-स्टार दिनेश लाल यादव के साथ सेट से एक शानदार फोटो शेयर भी की है।

Aamrapali Dubey and Dinesh Lal Yadav

आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर सेट से को-स्टार दिनेश लाल यादव के साथ कई पिक्स शेयर की हैं। पिक्स में निरहुआ एक किसान के रूप में नजर आ रहे हैं जबकि आम्रपाली दुबे लाल लहंगे में काफी खूबसूरत लग रहे हैं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "निरहुआ हिंदुस्तानी 4।" दोनों को साथ में देख फैन्स भी बेहद खुश हैं। ये पिक्स इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

End of Feed