नीतू चंद्रा ने डबल मीनिंग भोजपुरी गानों पर बैन लगाने की उठाई मांग, पहुंची पटना हाईकोर्ट

हाल ही में हनी सिंह (Honey Singh) का नया गाना मैनियक (Maniac Song) रिलीज हुआ है, जिसमें भोजपुरी रैप भी है। ये भोजपुरी रैप लोगों के बीच में काफी वायरल हो रहा है, जिसके मतलब को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इन सवालों के बीच अदाकारा नीतू चंद्रा (Neetu Chandra) ने पटना हाईकोर्ट में एक पीआईएल दायर की है, जिसमें उन्होंने वल्गर भोजपुरी गानों को बैन करने की मांग की है।

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा नीतू चंद्रा ने पटना हाईकोर्ट में एक पीआईएल दायर की है, जिसमें उन्होंने डबल मीनिंग और वल्गर भोजपुरी गानों के खिलाफ आवाज बुलंद की है। नीतू चंद्रा ने डिमांड की है कि डबल मीनिंग भोजपुरी गानों को पूरी तरह से बंद किया जाना चाहिए क्योंकि इनसे समाज पर गलत असर पड़ता है। इन गानों में ऐसे शब्द होते हैं कि समाज की महिलाएं सुरक्षित फील नहीं करती हैं। यहां तक कि महिलाएं घर पर टीवी पर कुछ देख भी नहीं पाती हैं क्योंकि उस पर ऐसे ही डबल मीनिंग गाने आते हैं।

Neetu Chandra Case

नीतू चंद्रा ने इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा है, भोजपुरी गानों की वजह से छोटी बच्चियां स्कूल में सुरक्षित नहीं हैं। उन्हें स्कूल जाने में डर लगता है। नीतू ने अपनी बात रखते हुए ऐसे सिंगर्स के खिलाफ भी एक्शन लेने की मांग रखी है, जो ऐसे गाने बना रहे हैं। अदाकारा के अनुसार, ऐसे गानों की वजह से समाज में महिलाओं की इज्जत घट रही है और लोगों की सोच पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

End of Feed