भोजपुरी

'Balamuwa Ke Ballam' गाने में छा गई नम्रता मल्ला और समर सिंह की जोड़ी, यूट्यूब पर मिले 20 करोड़ व्यूज

Balamuwa Ke Ballam Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय डांसर नम्रता मल्ला और गायक-अभिनेता समर सिंह का 'बलमुआ के बलम' (Balamuwa Ke Ballam Song) गाना यूट्यूब की दुनिया में खूब तहलका मचा रहा है। इस गाने को 8 महीनों के अंदर यूट्यूब पर 20 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले चुके हैं।

Image

Ram Charan's Game Changer

Balamuwa Ke Ballam Song: बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बाद अब भोजपुरी गाने भी लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। ऐसे में अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप डांसर नम्रता मल्ला (Namrata Malla) का नया गाना 'बलमुआ के बलम' खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस गाने ने यूट्यूब पर लोगों के बीच काफी धमाल मचाया हुआ है। इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज हुए लगभग 8 महीने हो चुके हैं। इन आठ महीनों में नम्रता मल्ला के 'बलमुआ के बलम' (Balamuwa Ke Ballam Song) गाने को यूट्यूब पर 20 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

'बलमुआ के बलम' गाने में दिखे नम्रता मल्ला के किलर डांस मूव्स

नम्रता मल्ला के 'बलमुआ के बलम' गाने ने यह साबित कर दिया है कि भोजपुरी सॉन्ग्स यूट्यूब पर खूब गर्दा उड़ा रहे हैं। इस गाने में नम्रता मल्ला के साथ समर सिंह नजर आ रहे हैं। नम्रता मल्ला के किलर डांस मूव्स पर उनके फैन्स भी फिदा हो गए हैं। गाने में नम्रता मल्ला और समर सिंह की सिजलिंग केमिस्ट्री भी काफी पसंद की जा रही है। इस गाने को समर सिंह ने नेहा राज के साथ मिलकर गाया है। वीडियो यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है।

नम्रता मल्ला और समर सिंह के 'बलमुआ के बलम' गाने को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर पेश किया गया है। इस गाने का म्यूजिक एडीआर आनंद ने दिया है और बोल अलोक यादव ने लिखे हैं। 'बलमुआ के बलम' गाने का निर्देशन आशीष सत्यार्थी द्वारा किया गया है। 'बलमुआ के बलम' की सफलता से समर सिंह बेहद खुश हैं और उन्होंने लोगों को इसे पसंद करने के लिए धन्यवाद भी दिया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article