भोजपुरी

'Rang Piya Dali' गाने पर अक्षरा सिंह ने बनाई रील, वीडियो मिनटों में हुआ वायरल

Akshara Singh's Rang Piya Dali Song: भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपने हालिया रिलीज हुए गाने 'रंग पिया डाली' पर रील बनाते हुए वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह का डांस देखकर फैन्स खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाए हैं।

Image

Akshara Singh

Akshara Singh's Rang Piya Dali Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) सोशल मीडिया की दुनिया काफी एक्टिव रहती हैं। साल 2025 में अपने फैन्स की होली को स्पेशल बनाने के लिए अक्षरा सिंह यूट्यूब पर नए-नए गाने रिलीज कर रही हैं। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए अक्षरा सिंह ने अब अपने लेटेस्ट होली स्पेशल गाने 'रंग पिया डाली' पर रील बनाई है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह द्वारा बनाई गई रील को फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में अक्षरा सिंह को गर्ल गैंग के साथ जोरदार ठुमके लगाते हुए भी देखा जा सकता है।

वीडियो की शुरुआत में अक्षरा सिंह लिपस्टिक लगाती हैं और उसके तुरंत बात अपनी दो दोस्तों के साथ डांस करने लगती हैं। अक्षरा सिंह के डांस मूव्स की फैन्स ने इंटरनेट पर कमेंट्स में तरफ करनी शुरू कर दी है। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अक्षरा सिंह डांस और सिंगिंग के लिए भी लोकप्रिय हो रही हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप बहुत अच्छा डांस करती हो।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'यह गाना ट्रेंड चार्ट में आग लगा रहा है।'

अक्षरा सिंह के 'रंग पिया डाली' गाने की बात करें तो निर्माताओं ने इसे कुछ दिनों पहले ही यूट्यूब पर रिलीज किया है। गाने में अक्षरा सिंह के साथ अंशुमन सिंह नजर आ रहे हैं। वीडियो में अक्षरा और अंशुमन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों के बीच छा गई है। गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल गौतम राय ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article