19 जुलाई को रिलीज होगी 'द हाइस्ट', मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता संग नाद शाम और सुमन राव बिखेरेंगे जलवा

The Heist Release Date: आने वाले दिनों में कुछ ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनके लिए सिनेमालवर्स एक्साइटेड हैं। इस लिस्ट में एक नाम 'द हाइस्ट' का भी जुड़ गया है. फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी आदित्य अवांधे संभाल रहे हैं। जो इससे पहले शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' और विद्युत जामवाल की 'कमांडो 2' से भी जुड़े रहे हैं।

The Heist Release Date: आने वाले दिनों में कुछ ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनके लिए सिनेमालवर्स एक्साइटेड हैं। इस लिस्ट में एक नाम 'द हाइस्ट' का भी जुड़ गया है. फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी आदित्य अवांधे संभाल रहे हैं। जो इससे पहले शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' और विद्युत जामवाल की 'कमांडो 2' से भी जुड़े रहे हैं। आने वाली धमाकेदार फिल्म में नाद शाम के साथ ही सुमन राव और नंदिनी गुप्ता नजर आएंगीय़। जो मिस इंडिया इवेंट और मिस वर्ल्ड में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं।

The Heist Release Date

The Heist Release Date

"द हाइस्ट" में सुमन राव के किरदार का नाम अनन्या है जिसे एक आधुनिक रॉबिन हुड कहा जा सकता है. दूसरी ओर नाद के रोल का नाम नील है. ये फिल्म एक बेहतरीन चोरी और चोर के ईर्द गिर्द घूमती है. जिनके रास्ते डार्क वेब से होकर गुजरते हैं. 'द हाइस्ट' में दर्शकों को कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जिससे वो भौचक्के रह जाएंगे. दावा किया जा रहा है कि ऐसी चोरी, सिनेमाई पर्दे पर दर्शकों ने कभी नहीं देखी होगी।

End of Feed