Malaika Arora on Khesari Lal Yadav: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी एक्ट्रेस का कोई लुक वायरल हो जाता है, तो किसी बयान की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। इन सब के बीच मलाइका अरोड़ा की एक पोस्ट वायरल हो रही है। मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। ये वीडियो खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) से जुड़ा बताया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं मलाइका अरोड़ा ने क्या पोस्ट किया है।
मलाइका अरोड़ा ने कही ये बात (Image Source: Chat GPT/AI)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:"मैं कितनों को रोकूंगा...", NEET अखबार बयान पर ट्रोलिंग झेल रहे Ravi Kishan ने तोड़ी चुप्पी
इस बात पर भड़की मलाइका अरोड़ा
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से चर्चा में हैं। इसकी वजह मलाइका अरोड़ा की अभी हाल ही में शेयर की गई एक पोस्ट है। मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। वायरल क्लिप में खेसारी लाल यादव एक इवेंट के स्टैंडी के सामने पापाराजी के लिए पोज दे रहे हैं, जबकि उनके पैरों के पास एक स्ट्रीट डॉग शांति से कार्पेट पर लेटा हुआ है। शुरू में एक्टर स्ट्रीट डॉग को हल्के-हल्के इशारा करते नजर आए ताकि फोटो सेशन जारी रह सके। लेकिन जब स्ट्रीट डॉग नहीं हटा तो एक असिस्टेंट आता दिखा, उसने पैर से कुत्ते को हल्का धक्का दिया और फिर उसे वहां से खींचकर ले गया। इस वीडियो को देखने के बाद मलाइका अरोड़ा भड़क गईं। एक्ट्रेस ने लिखा कि 'ये लोग क्या चीज हैं यार??? और ये खड़ा पोज दे रहा है कौन है??? डिस्कस्टिंग।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Pawan Singh के MLC बनने पर Akshara Singh ने दी बधाई, बोलीं 'उन्हें और बड़ा पद...'
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की सलमान खान की पोस्ट
इस वीडियो के अलावा मलाइका अरोड़ा एक और पोस्ट को लेकर खबरों में हैं। मलाइका अरोड़ा ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सलमान खान द्वारा छात्र आंदोलन पर की गई पोस्ट को शेयर किया है। मलाइका अरोड़ा का खेसारी लाल यादव पर दिए बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
