Mahima Gupta Dance Video: भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा गुप्ता (Mahima Gupta) किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है वीडियो में एक्ट्रेस जवानी जानेमन गाने पर जमकर ठुमका लगाते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस वीडियो में कैजुअल आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस गाने पर कमाल के एक्सप्रेशन देते हुए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस के डांस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
जवानी जानेमन पर एक्ट्रेस के ठुमको ने जीता फैंस का दिल। एक यूजर ने लिखा, गजब। दूसरे यूजर ने लिखा, मैडम आपकी महिमा कमाल है। तीसरे यूजर ने लिखा, आपकी अदाएं उफ। चौथे यूजर ने लिखा, सुपर डांस। यूजर्स एक्ट्रेस के वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया के हर ट्रेंड को फॉलो करते हुए दिखाई देती हैं।
महिमा ने जवानी जानेमन पर किया कातिलाना डांस
एक्ट्रेस ने इससे पहले आलिया भट्ट की फिल्म व्हाट झुमका पर रील बनाया था। ये गाना आलिया की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का है। महिमा ने व्हाट झुमका के हुक स्टेप्स को बखूबी कॉपी किया था। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। महिमा फिल्मों के अलावा म्यूजिक वीडियो में नजर आती हैं। एक्ट्रेस को वेब सीरीज गंदी बात से पहचान मिली थी।
