भोजपुरी

खेसारी लाल यादव के लाइव शो में मचा बवाल, बेकाबू भीड़ देख पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Lathi-Charge at Khesari Lal Yadav's Live Show: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर खेसारी लाल यादव एक इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान जब खेसारी ने गाना शुरू किया तो कुछ लोगों ने जूते-चप्पल फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने माहौल बिगड़ता देख लाठीचार्ज भी किया।

Image

Pic Credit: Instagram

Lathi-Charge at Khesari Lal Yadav's Live Show: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और लाजवाब सिंगर खेसारी लाल यादव अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं। खेसारी लाल यादव हाल ही में मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री राम सूरत राय के पशु मेले में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान खेसारी लाल यादव को परफॉर्म करना था। खेसारी लाल यादव की एक झलक पाने के लिए देखते ही देखते वहां फैन्स की भीड़ बढ़ती चली गई। लोगों की भीड़ ज्यादा होने के बाद अचनाक वहां चीजें आउट ऑफ कंट्रोल होती चली गईं और अफरा-तफरी मचने लगी। भीड़ को बेकाबू होते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

लाइव शो में मची अफरा-तफरी

औराई के पूर्व बीजेपी विधायक रामसूरत राय ने गरहा थाना क्षेत्र में पशु मेले का आयोजन किया था। इस पशु मेले की शान बढ़ाने के लिए भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को बुलाया गया था। जैसी यह बात लोगों को पता चली तो खेसारी लाल यादव को देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। हैरानी की बात यह है कि खेसारी लाल यादव द्वारा गाना शुरू करने के थोड़ी देर बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने चप्पल-जूते फेंकने शुरू कर दिए थे। धीरे-धीरे वहां का माहौल बिगड़ता चला। यह सब देखने के बाद पुलिस को एक्शन लेना पड़ा। (इसे भी पढ़ें: Chhaava 2: संभाजी महाराज के बेटे शाहू महाराज का रोल निभाएंगे विक्की कौशल, हिल उठेगा बॉक्स ऑफिस)

पुलिस क करना पड़ा लाठीचार्ज

इस इवेंट के दौरान अचानक भगदड़ मचने की वजह से पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। भगदड़ में कई लोगों गिर पड़े और कईयों को चोट भी आई है। हालांकि किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है और ना ही ऐसा कोई बयान सामने आया है। बताया जा रहा है इस इवेंट में लगभग 1 लाख से ज्यादा लोगों शामिल हुए थे। बताया जा रहा है लाठीचार्ज में 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article