खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की इन फोटोज ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, लोग बोले-'पक्का कुछ चल रहा है...'

Khesari Lal Yadav and Akanksha Puri Pics: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के जन्मदिन को एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने खास बना दिया है। आकांक्षा ने खेसारी लाल यादव के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह गए हैं।

Khesari Lal Yadav Birthday: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। खेसारी लाल ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। खेसारी लाल आज जिस मुकाम पर है वहां हर एक कलाकार पहुंचना चाहता है। खेसारी लाल यादव हर मामले में पावर स्टार पवन सिंह को टक्कर देते हैं। बता दें कि खेसारी लाल को आज सभी लोग जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

khesari lal yadav birthday

pic credit-instagram

आकांक्षा पुरी ने शेयर की ऐसी फोटोज

ये कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने खेसारी लाल यादव के बर्थडे को खास बना दिया है। हालांकि लोग एक बार फिर से खेसारी और आकांक्षा के रिश्ते पर सवाल उठाने लगे हैं। दरअसल, आकांक्षा पुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए खेसारी लाल के साथ कुछ तस्वीरे शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर कर एक्ट्रेस ने खेसारी को बर्थडे विश किया है। इन फोटोज में आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में तो दोनों एक दूसरे के काफी करीब दिखाई दे रहे हैं। फोटोज को शेयर करते हुए आकांक्षा ने लिखा, ' खेसारी जी, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं... भगवान आपको हमेशा स्वस्थ और खुश रखे.. आपकी हर एक आकांक्षा पूरी हो... और आप ऐसे ही बस हमेशा लोगों के दिलों पर राज करते रहें'

End of Feed