Holi Ke Maja Song: होली से पहले फैन्स के लिए पवन सिंह ने रिलीज किया धांसू सॉन्ग, Shweta Mahara को लगाया गुलाल

Holi Ke Maja Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और बेहतरीन सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) का होली स्पेशल सॉन्ग 'होली के मजा' (Holi Ke Maja) ने यूट्यूब की दुनिया में तहलका मचा दिया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ श्वेता महारा (Shweta Mahara) ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।

Holi Ke Maja Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर और एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) ने होली से पहले ही फैन्स को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया है। इन दिनों पवन सिंह का होली स्पेशल सॉन्ग 'होली के मजा' (Holi Ke Maja) यूट्यूब की दुनिया में ट्रेंड कर रहा है। साल 2025 की होली के लिए इससे बेहतर गाना कोई ओर हो नहीं सकता है। ये बात हम नहीं बल्कि पवन सिंह के फैन्स कह रहे हैं। गाने का वीडियो खुद को बार-बार देखने से फैन्स रोक नहीं पा रहे हैं। इस गाने में पवन सिंह का भी अलग ही अंदाज दिखाई दे रहा है।

Holi Ke Maja Song

वायरल हुआ पवन सिंह का होली स्पेशल सॉन्ग

पवन सिंह के साथ 'होली के मजा' गाने में श्वेता महारा (Shweta Mahara) नजर आ रही हैं। इस गाने में पवन सिंह और श्वेता महारा की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है। दोनों के किलर डांस मूव्स ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया है। इस गाने को पवन सिंह ने ही गाया है। गाने के बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। कई लोगों का कहना है कि पवन सिंह का यह गाना होली के त्योहार और भी मजेदार बना देगा। आइए देखें इस गाने का वीडियो...

End of Feed