भोजपुरी

क्वीन शालिनी की 'काला ओढ़नी' के दीवाने हुए पवन सिंह, वीडियो में दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

Pawan Singh's New Song Kala Odhani: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का नया गाना 'काला ओढ़नी' (Kala Odhani) यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में पवन सिंह का रोमांटिक के साथ-साथ एक्शन अवतार भी देखने को मिल रहा है। गाने में पवन सिंह के साथ क्वीन शालिनी नजर आ रही हैं।

Image

Pawan Singh's New Song Kala Odhani

Pawan Singh's New Song Kala Odhani: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपने हालिया रिलीज हुए गाने 'काला ओढ़नी' (Kala Odhani) को छाए हुए हैं। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब की दुनिया में गर्दा उड़ा रहा है। फैन्स भी लंबे समय से पवन सिंह के नए गाने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब वैलेंटाइन डे से पहले ही पवन सिंह ने अपने फैन्स 'काला ओढ़नी' गाना रिलीज कर बड़ा सरप्राइज दे दिया है। यह गाना यूट्यूब पर काफी ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में पवन सिंह का एक्शन अवतार भी देखने को मिल रहा है।

'काला ओढ़नी' गाने ने उड़ाया गर्दा

पवन सिंह के इस गाने ने इंटरनेट की दुनिया में गर्दा उड़ा दिया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस क्वीन शालिनी भी नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैन्स को काफी पसंद आ रही है। 'काला ओढ़नी' के वीडियो में पवन सिंह को क्वीन शालिनी के साथ तुमके लगाते हुए देखा जा सकता है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फैन्स इस गाने का वीडियो बार-बार देखने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

इस गाने को पवन सिंह ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है जबकि इसके बोल प्रिंस प्रियदर्शनी ने लिखे हैं। इस गाने के वीडियो में पवन सिंह और क्वीन शालिनी के अलावा विकास मेहता और संजय वर्मा नजर आ रहे हैं। वैसे आपको पवन सिंह का ये लेटेस्ट गाना कैसा लगा? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के माध्यम से जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article