Harmuniya Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग के लिए भी जाने जाते हैं। उनके नए-नए गाने आए दिन यूट्यूब पर छाए रहते हैं। इन गानें के वायरल होने की एक वजह और भी है वो खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता है। इस बार भी खेसारी लाल यादव के नए गाने 'हरमुनिया' (Bhojpuri Song Harmuniya) ने यूट्यूब की दुनिया में धमाल मचा दिया है। इस गाने ने खेसारी लाल यादव के फैन्स का ध्यान भी अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।
खेसारी लाल यादव के इस गाने को मेकर्स ने 12 जनवरी के दिन रिलीज किया था। यह गाना अभी भी यूट्यूब पर लोगों के बीच ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में खेसारी लाल यादव हरमुनिया बजाते नजर आ रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस श्रुति राव नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों को इम्प्रेस करने में सफल रही है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने के म्यूजिक ने लोगों को दीवाना बना दिया है।
खेसारी लाल यादव ने इस गाने को खुशी कक्कड़ के साथ मिलकर गाया है। इस गाने के लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है और केआरके यादव ने इसे कंपोज किया है। खेसारी लाल यादव के इस गाने को कृष्णा-अमृत फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर बनाया गया है। वैसे आपको खेसारी लाल यादव और श्रुति राव का ये गाना कैसा लगा? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें।
