भोजपुरी

मोनालिसा की नीली आंखों की दिवानी हुई भोजपुरी इंडस्ट्री, महाकुंभ की वायरल गर्ल पर बनाए कई धांसू गाने

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 29, 2025, 09:33 PM IST

Maha Kumbh Viral Girl Monalisa Bhojpuri Song: भोजपुरी सॉन्ग इंडस्ट्री ने एक बार फिर सोशल मीडिया को अपने गानों से हिला दिया। भोजपुरी सान्ग इंडस्ट्री ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से वायरल हुई लड़की मोनालिसा पर कई धांसू गाने बनाए है, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।

Image

Monalisa Bhojpuri Songs

Maha Kumbh Viral Girl Monalisa Bhojpuri Song: बॉलीवुड की तरह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी काफी चर्चा में बनी रहती हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह भोजपुरी फिल्म नहीं बल्कि वहां के गाने हैं। देश दुनिया में जैसे ही कुछ नया होता है उस मुद्दे पर भोजपुरी इंडस्ट्री धांसू गाने बना देती हैं। अभी हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस लड़की की आंखों को देखने के बाद हर कोई देखता रह गया। भोजपुरी इंडस्ट्री ने महाकुंभ से वायरल हुई लड़की मोनालिसा पर कई गाने बना डाले जो इन दिनों खूब गदर काट रहे हैं।

मोनालिसा की आंखों पर बने कई गाने

भोजपुरी सॉन्ग इंडस्ट्री अपने गानों की वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। भोजपुरी सॉन्ग इंडस्ट्री देश दुनिया में चल रहे मुद्दों पर कई धांसू गाने बना चुकी है। इसी बीच भोजपुरी सॉन्ग इंडस्ट्री महाकुंभ से वायरल हुई लड़की मोनालिसा के आंखों पर गाने बना रही है। इन गानों में मोनालिसा की जमकर तारीफ की जा रही है। एक गाने के बोल कुछ ऐसे हैं 'कुंभ के मेला में हिलवले बाडू'। इसके अलावा भी कई धमाकेदार गाने इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

नेताओं और स्टार्स भी पर भी बन चुके हैं गाने

भोजपुरी सॉन्ग इंडस्ट्री कई मुद्दों के साथ-साथ नेताओं और बॉलीवुड स्टार्स पर भी गाने बन चुके हैं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद भी किया है। भोजपुरी सॉन्ग इंडस्ट्री साल 2020 में आई कोरोना बिमारी पर भी गाने बना चुकी है। इस गाने में भोजपुरी सान्ग इंडस्ट्री ने चीन की जमकर आलोचना भी की थी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article