भोजपुरी

पत्नी मंशा यादव से प्यार नहीं करते निरहुआ, बोले "मजबूरी में जिम्मेदारी निभा रहा..."

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि उनकी शादी मर्जी से नहीं बल्कि परिवारों की रजामंदी से हुई थी। शादी के बाद वो पत्नी मंशा को प्यार कभी भी नहीं कर पाए लेकिन वो एक पति की सारी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। दिनेश लाल के इस दावे ने सभी को हिलाकर रख दिया है।

Image

Image Source: Social Media

भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सितारे दिनेश लाल यादव अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ मीडिया से दूर ही रखते हैं। भले ही उनके बारे में कितनी ही अफवाहें क्यों ना उड़ें लेकिन वो कभी भी उन पर बयानबाजी नहीं करते हैं लेकिन इस दफा उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है कि लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। असल में दिनेश लाल यादव ने एक पॉडकास्ट के दौरान ये दावा किया है कि वो अपनी पत्नी मंशा यादव से प्यारन नहीं करते हैं बल्कि वो शादीशुदा मर्द होने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। दिनेश ने दावा किया है कि उन्होंने परिवारवालों के दवाब में मंशा से शादी की थी, जिसको वो अब तक बिना शिकायत के निभा रहे हैं और इस बारे में पत्नी को भी साफ बता चुके हैं।

निरहुआ को कभी नहीं हुआ प्रेम...

भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने पॉडकास्ट के दौरान बताया कि जब उनकी शादी हुई थी, तब उन्हें प्रेम के बारे में ज्यादा समझ नहीं थी। परिवार ने उनसे शादी करने के लिए कहा और उन्होंने कर ली। दिनेश लाल यादव ने बताया कि शादी के बाद भी वो प्यार की तलाश में हैं क्योंकि उन्हें कभी भी किसी से प्यार ही नहीं हुआ है। बातों-बातों में निरहुआ ने ये भी खुलासा किया कि वो ये बात पत्नी और बच्चों के सामने भी स्वीकार कर चुके हैं। दिनेश ने बताया कि वो घर पर ईमानदारी से बात कर पाते हैं और अपने दिल का हाल वो पत्नी-बच्चों के साथ शेयर कर चुके हैं।

Nirahua

Nirahua

बच्चों पर किसी प्रकार का दवाब नहीं डालेंगे निरहुआ

दिनेश लाल यादव निरहुआ ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें प्रेम ना मिल पाने का दर्द पता है, जिस कारण वो कभी नहीं चाहेंगे कि उनके बच्चे उनकी तरह एक समझौते के रिश्ते में रहें। वो चाहेंगे कि उनके बच्चे खुद अपना जीवनसाथी चुनें और उसके साथ घर बताएं क्योंकि प्रेम की अनुभूति अलग होती है, जिसको ना कर पाना सबसे बड़ा दुख है।

आम्रपाली दुबे के साथ जुड़ता रहा है नाम

Nirahua Amrapali

Nirahua Amrapali

भले ही निरहुआ ने ये दावा किया हो कि उन्हें कभी भी प्यार नहीं हुआ है लेकिन भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी हीरोइन आम्रपाली दुबे के साथ उनका नाम लम्बे समय से जुड़ता रहा है। बताया जाता है कि ये दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन निरहुआ की शादी की वजह से ये अपने रिश्ते को नाम नहीं दे पा रहे हैं। अब निरहुआ के प्यार ना मिलने के दावे में कितनी सच्चाई है और आम्रपाली के साथ उनका क्या रिश्ता है, इसका फैसला आने वाला वक्त ही करेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article