Daal Ke Kewadi Mein Kili Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की केमिस्ट्री ने लूटा फैन्स का दिल, देखें वीडियो

Daal Ke Kewadi Mein Kili Song: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) को भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ियों में से माना जाता है। इन दिनों यूट्यूब की दुनिया में खेसारी और काजल का 'डाल के केवाड़ी में किल्ली' गाना लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

Daal Ke Kewadi Mein Kili Song: बॉलीवुड, हरियाणवी और पंजाबी सॉन्ग्स के बाद अब लोगों के बीच भोजपुरी गाने भी खूब पॉपुलर हो रहे हैं। फैन्स भी नए-नए भोजपुरी सॉन्ग्स का इंतजार बड़ी बेताबी से करते हैं। इन दिनों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव का गाना 'डाल के केवाड़ी में किल्ली' (Daal Ke Kewadi Mein Kili ) यूट्यूब की दुनिया में धमाल मचा रहा है। इस गाने को हरकोई पसंद करने में लगा हुआ है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) नजर आ रही हैं।

Daal Ke Kewadi Mein Kili Song

फैन्स ने की गाने की तारीफ

खेसारी लाल यादव और खेसारी लाल यादव का यह गाना भोजपुरी फिल्म 'बलम जी लव यू' का है। इस गाने में दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री ने लोगों को दीवाना बना दिया है। गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक ओम झा ने दिया है। एक यूजर ने इस गाने की तारीफ करते हुए लिखा, 'हम इसे बार-बार सुन रहे हैं और आप दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है।'

End of Feed