भोजपुरी

पवन सिंह ने नई फिल्म 'बजरंगी' की जारी की रिलीज डेट, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Pawan Singh's Movie Bajrangi: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की फिल्म 'बजरंगी' का इंतजार कर रहे दर्शकों को मेकर्स ने लास्ट मोमेंट में बड़ा सरप्राइज दिया है। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट अब आगे खिसका दिया है। जानिए यह मूवी कब रिलीज होने वाली है।

Image

Pawan Singh

Pawan Singh's Movie Bajrangi: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता और बेहतरीन सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) की नई फिल्म 'बजरंगी' काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म के माध्यम से पवन सिंह काफी समय के बाद भोजपुरी ऑडियंस के बीच तहलका मचाने वाले हैं। कुछ घंटों पहले ही पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से 'बजरंगी' (Bajrangi) की रिलीज डेट की बड़ी घोषणा कर दी है। तो चलिए जानते हैं कि पवन सिंह की ये मूवी किस दिन बड़े परदे पर दस्तक देगी।

पावर स्टार पवन सिंह की फिल्म 'बजरंगी' का इंतजार फैन्स लंबे समय से कर रहे थे। पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस मूवी का पोस्टर भी साझा किया और बताया कि ' बजरंगी' इसी साल 9 मई को रिलीज होगी। पहले यह मूवी 1 मई यानी आज रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने अपना फैसला लास्ट मौके पर बदल लिया। भोजपुरी ऑडियंस फिल्म को 9 मई के दिन बड़े परदे पर देख सकेंगे।

पवन सिंह ने 'बजरंगी' का पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन दिया, 'पावर स्टार पवन सिंह का नया धमाका बजरंगी, अब 9 मई से पूरे देश के आपके नजदीकी भोजपुरिया सिनेमाघरों में!' इस मूवी में पवन सिंह के साथ रीतू सिंह और हर्षिता पंवार जैसे कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। पवन सिंह के करियर की बात करें तो अभिनेता ने साल 2007 में फिल्म 'रंगीली चुनरिया तोहरे नाम' की से डेब्यू किया था। इस मूवी में पवन सिंह की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article