भोजपुरी

41 साल की मोनालिसा ने फ्लॉन्ट किए अपने एब्स, सतरंगी ड्रेस में शेयर कीं हैप्पी-हैप्पी पिक्स

Monalisa showing her abs: भोजपुरी सुपरस्टार मोनालिसा (Monalisa) ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो अपनी फिटनेस से फैंस का उत्साह बढ़ाती नजर आ रही हैं। मोनालिसा इन फोटोज में अपने एब्स फ्लॉन्च कर रही हैं और फैंस को बता रही हैं कि 41 साल की उम्र में भी वो इतनी फिट हैं।

Image

Monalisa

Monalisa showing her abs: भोजपुरी सिनेमा की सबसे फिट हसीना की जब-जब बात आएगी, तब-तब मोनालिसा का नाम सबसे पहले आएगा। मोनालिसा की उम्र 41 के पार निकल चुकी है लेकिन उनकी फिटनेस देखकर ऐसा कतई नहीं लगता है। मोनालिसा समय-समय पर फैंस के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हें देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो जाते हैं और उनकी फिटनेस की तारीफ करने लगते हैं। अदाकारा ने एक दफा फिर से अपनी ऐसी ही फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं, जिनकी वजह से उन्हें जमकर प्यार मिल रहा है।

अदाकारा मोनालिसा ने दिखाई टोन्ड बॉडी

अदाकारा मोनालिसा ने रंगबिरंगी ड्रेस में अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो अपनी परफेक्ट बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज में मोनालिसा अपने एब्स भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। भले ही उनकी बॉडी पर 6 पैक एब्स न नजर आ रहे हो लेकिन उनकी चुस्त मिडरिफ फैंस को चौंका रही है। फैंस लगातार अदाकारा मोनालिसा की तारीफ कर रहे हैं।

एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'कमाल है मोनालिसा जी... आप इतनी उम्र में भी इतनी फिट हैं। हमें तो भरोसा ही नहीं हो रहा है कि आप 41 के पार निकल चुकी हैं।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'क्या बात है मोनालिसा जी... आपकी फिटनेस देखकर मैं प्रेरित होता हूं और फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करता हूं। आप ऐसे ही फोटोज शेयर करती रहिए ताकि हमें प्रेरणा मिलती रहे।' मोनालिसा की तस्वीरों पर आने वाले कमेंट बता रहे हैं कि उन्होंने सालों की मेहनत से करोड़ों फैंस कमाए हैं, जो कदम-कदम पर उनका उत्साह बढ़ाते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article