Bhojpuri Star Pawan Singh Post: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया है। साथ ही बीजेपी का भी प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। ये कहना गलत नहीं होगा कि बिहार में फिर से कमल खिल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने प्रचंड बहुत हासिल की है। इस बात से एनडीए में शामिल सभी पार्टियों के नेता काफी खुश हैं। इस बीच भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा नेता पवन सिंह का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस पर...
pic credit- pawan singh instagram
एनडीए की जीत से गदगद हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह
भोजपुरी स्टार भाजपा नेता पवन सिंह एनडीए की जीत से गदगद हो गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सामने आई इस पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के साथ पवन सिंह दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर पर लिखा है, 'NDA ही बिहार का भरोस... NDA ही बिहार का भविष्य।' इसे शेयर करते हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने लिखा, 'बिहार की जनता को कोटि कोटि धन्यवाद! बिहार के जन-जन का हृदय से आभार।' पवन सिंह के इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इस पोस्ट को देखकर पवन सिंह के फैंस का दिन बन गया है।
छाए रहते हैं पवन सिंह
पवन सिंह ने भोजपुरी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। जिस तरह बॉलीवुड पर सलमान खान राज करते हैं वैसे ही पवन सिंह का दबदबा भोजपुरी इंडस्ट्री पर कायम है। पवन सिंह की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। उत्तर भारत में तो पवन सिंह की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। पवन सिंह हाल ही में रियलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आए थे। इस शो में पवन सिंह बतौर गेस्ट शामिल हुए। उन्होंने चंद दिनों में ही धमाल मचा दिया था। पवन सिंह अब बॉलीवुड गाने भी गा रहे हैं। पवन सिंह ने स्त्री 2 सॉन्ग में अपनी आवाज दी थी।
