पावरस्टार पवन सिंह ने बनाई सलमान खान जैसी बॉडी, वीडियो देख खेसारी लाल यादव को होगी जलन!!

Pawan Singh New Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। आज भोजपुरी वर्ल्ड में पवन सिंह का सिक्का चलता है। वो हर मामले में बॉलीवुड सितारों को टक्कर देते हैं। इस बीच पवन सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इस क्लिप में पवन सिंह की बॉडी देखने लायक है।

Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी जगत के स्टार एक्टर और सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते है। सालों से पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। बॉलीवुड में जैसे सलमान खान की चलती है वैसे ही भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह की तूती बोलती है। इस बीच पवन सिंह ने इंटरनेट पर गर्दा उड़ा दिया है। भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे देख यूपी-बिहार के लोगों का दिन बन गया हैं। आइए नजर डालते है पवन सिंह के लेटेस्ट क्लिप पर...

pawan singh body

पवन सिंह ने बनाई धांसू बॉडी

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। इस क्लिप में पवन सिंह अपनी धांसू बॉडी दिखा रहे है। वीडियो में पवन सिंह एटीट्यूड के साथ वॉक करते दिखाई दे रहे है। क्लिप में पवन सिंह के टोंड बाइसेप्स को देख लोग दंग रह गए है। पवन सिंग का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लोग उनकी तुलना सलमान खान से कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'भाईजान से कम नहीं है पवन भैया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी का शेर पवन सिंह।' कुल मिलाकार पवन सिंह के वीडियो पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे है।

End of Feed