भोजपुरी

नीलम गिरी ने 'पिया रसगुल्ला' गाने पर मटकाई ऐसी कमरिया, वीडियो देख फैंस की थम गई सांसें

Neelam Giri New Reel Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्डनेस क्वीन नीलम गिरी ने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। नीलम गिरी का एक नया रील वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस की सांसें थम गई हैं। क्लिप में नीलम गिरी साड़ी पहन ठुमके लग रही हैं। नीलम गिरी का ये अंदाज देखने लायक है। आइए नजर डालते है वीडियो पर...

Image

neelam giri video

Neelam Giri Latest Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस नीलम गिरी ने बहुत कम समय में ही अपनी पहचान बना ली है। आज नीलम गिरी हर मामले में अक्षरा सिंह से लेकर रानी चटर्जी को टक्कर देती है। भोजपुरी अदाकारा नीलम गिरी की खूबसूरती और बोल्डनेस को देख फैंस के दिलों की धड़कनें तेज हो जाती है। इस बीच भोजपुरी की क्वीन नीलम गिरी का एक नया रील वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। क्लिप में नीलम गिरी सुपर से ऊपर लग रही है। आइए नजर डालते है नीलम के लेटेस्ट वीडियो पर...

नीलम गिरी ने गिराई बिजली

भोजपुरी अदाकारा नीलम गिरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। नए क्लिप में नीलम गिरी साड़ी में 'पिया रसगुल्ला' सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही है। नीलम गिरी ने अपने ठुमकों से सभी को मदहोश कर दिया है। वीडियो में नीलम गिरी की अदाएं इतनी ज्यादा किलर लग रही है कि फैंस घायल हो गए है। कुल मिलाकर नीलम गिरी की हर अदा पर लो फिदा हो गए है। जिस सॉन्ग पर नीलम गिरी डांस कर रही है वो हाल ही में रिलीज हुई है। इस गाने में शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है।

सोशल मीडिया पर छाई रहती है नीलम

मालूम हो कि भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। नीलम का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है। एक्ट्रेस नीलम गिरी ने पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव तक के साथ काम किया है। बताते चलें कि नीलम गिरी को भोजपुरी इंडस्ट्री की सोनाक्षी सिन्हा कहा जाता है। लोगों का ये मानना है कि नीलम, सोनाक्षी सिन्हा की तरह दिखती है। नीलम गिरी की कई फिल्में पाइपलाइन में है। उनकी मूवीज का फैंस इंतजार कर रहे है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article