New Bhojpuri TV serial: भोजपुरी के सबसे लोकप्रिय टीवी चैनल फिलमची टीवी पर नॉन स्टॉप मनोरंजन वाला एक नया शो आज से शुरू होने वाला है। इस शो का नाम ‘लिट्टी चोखा और चटनी’ है, जिसमें भोजपुरी के दिग्गज नाम मनोज टाइगर और सतीश वर्मा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। यह शो सोमवार से शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे फिलमची चैनल पर प्रसारित होगा।
Bhojpuri TV show litti chookha
आज इसकी जानकारी फिलमची चैनल के वाइस प्रेसीडेंट राजीव मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि ‘लिट्टी चोखा और चटनी’ एक शानदार कॉमेडी वाला शो है, जो भोजपुरी के दर्शकों को मनोरंजन की दुनिया का अलग अंदाज में सैर कराएंगी। यह शो सर्दी में हंसी की गर्मी दिलाने वाला है। इसमें धारावाहिक निमकी मुखिया से प्रसिद्ध हुई कलाकार भूमिका गौरांग निभा रही हैं चटनी का किरदार, तो भोजपुरी के बताशा चाचा मनोज टाइगर निभाएंगे लिट्टी का किरदार। जबकि सतीश वर्मा बनेगें चोखा। इसके अलावा इस शो में अवधेश मिश्रा, अरविंद अकेला कल्लू, महेश आचार्य आदि कई फेमस चेहरे भी दिखने वाले हैं।
‘लिट्टी चोखा और चटनी’ को लेकर राजीव मिश्रा ने आगे कहा कि यह एक पारिवारिक शो है। नए साल में यह भोजपुरी के दर्शकों के लिए बेहद खास शो होने वाला है। नए साल में शुरू होने वाला यह शो अपने आप में बेहद खास है। इस शो की खास बात यह होगी कि इसमें बिहार – यूपी के अलग–अलग विषयों को लेकर व्यंग कलात्मक अंदाज में दर्शकों को टीवी पर देखने को मिलेगा। इसमें आम आदमी के मुद्दे को भी जोरदार तरीके से उठाया जाएगा, जिसमें जोरदार ठहाके वाली हंसी का तड़का भी लगेगा।
उन्होंने कहा कि शो ‘लिट्टी चोखा और चटनी’ भोजपुरी टीवी इंडस्ट्री का अलग तरह का शो होगा। यह अनोखा शो दर्शकों को पसंद आएगा, जिसके लिए हमने बेहद प्रयास भी किए हैं। मुझे लगता है कि हमारा यह शो दर्शकों को फिल्मों से ज्यादा मनोरंजन देने वाला है। यानी सोमवार से शुक्रवार तक भोजपुरी और फिलमची टीवी देखने वाले दर्शक शाम साढ़े 5 बजे का टाइम सुरक्षित कर लीजिए, क्योंकि मनोरंजन का धमाल ‘लिट्टी चोखा और चटनी’ प्रसारित होने को है तैयार।
