भोजपुरी

Bhojpuri New Song 2023: पीएम मोदी को लेकर नया भोजपुरी गाना हुआ रिलीज, ‘नथिया झकास’ हुआ वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 03:59 PM IST

Bhojpuri Latest Song 2023 watch video: ‘नथिया झकास’ को प्रोड्यूसर आदित्य कुमार झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को 15 लाख रुपए अकाउंट में देने का वादा किया था, जिससे लोगों को खूब उम्मीद बंधी थी। वो तो किसी के अकाउंट में आए नहीं गए।

Image

bhojpuri latest song 2023

bhojpuri New latest song 2023: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए 15 लाख रुपए के वादे और बेरोजगारी में घर बैठक लोगों को लेकर लोकगायक अमित आशिक और मानिता श्री ने गाना ‘नथिया झकास’ गाया है, जिसमें आम आदमी की गरीबी और बेरोजगारी के दंश को दिखाया गया है। यह अपने आप में एक नया और अनोखे अंदाज में प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत है। इस वजह से यह लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है और अब यह वायरल भी होना शुरू हो गया है।

वहीं लोकगीत ‘नथिया झकास’ को प्रोड्यूसर आदित्य कुमार झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को 15 लाख रुपए अकाउंट में देने का वादा किया था, जिससे लोगों को खूब उम्मीद बंधी थी। वो तो किसी के अकाउंट में आए नहीं गए। ऊपर से बेरोजगार ने सबों की कमर तोड़ दी। इस गाने में इसे मर्म को हमने प्रस्तुत किया है, जिससे लोग खुद को कनेक्ट कर पा रहे हैं। यह इस तरह के लोकगीत का सबसे नया गाना है। इसमें देश की अर्थव्यवस्था के साथ आम लोगों की जिंदगी का सार छुपा है।

आपको बता दें कि लोकगीत ‘नथिया झकास’ का लिरिक्स राहुल जडेजा का है। म्यूजिक रौशन सिंह का है। वीडियो डायरेक्टर पावन पीसी हैं। कोरियोग्राफर राहुल यादव हैं। डीओपी नीरज यादव और निरंजन हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article