भोजपुरी

Bhojpuri Song 2023: 'छपरा के नचनिया' नए साल पर हुआ रिलीज, धूम मचा रहा गुंजन सिंह का भोजपुरी गाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2022, 05:38 PM IST

Bhojpuri latest Song 2023 Chhapra Ke Nachaniya Video : गुंजन सिंह का नया गाना ’छपरा के नचनिया’ ने इस जश्न के लिए माहौल बना दिया है और यह गाना रिलीज के साथ तेजी से वायरल भी होने लगा है। गुंजन सिंह का यह गाना नए सवाल के स्वागत में होने वाले जश्न को लेकर है।

Image

bhojpuri Song

gunjan singh Bhojpuri latest Song 2023: भोजपुरी लोक गायक गुंजन सिंह इस बार न्यू ईयर सेलिब्रेशन धमाकेदार अंदाज में सेलिब्रेट करने के मूड में नजर आ रहे हैं। तभी तो उन्होंने साफ – साफ कह दिया है कि ’छपरा के नचनिया’ को नचाएंगे और नया साल मनाएंगे। जी हाँ, न्यू ईयर का जश्न अब से कुछ घंटों बाद शुरू होगा, लेकिन गुंजन सिंह का नया गाना ’छपरा के नचनिया’ ने इस जश्न के लिए माहौल बना दिया है और यह गाना रिलीज के साथ तेजी से वायरल भी होने लगा है। गुंजन सिंह का यह गाना नए सवाल के स्वागत में होने वाले जश्न को लेकर है, जो लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।

गुंजन सिंह का न्यू ईयर स्पेशल गाना ’छपरा के नचनिया’ डी आर एस म्यूजिक चैनल पर कुछ ही घंटे पहले रिलीज हुआ है और देखते ही देखते लाखों व्यूज मिल गए हैं। गाना बेहद रोमांचक और डांस वाला है, जिसका म्यूजिक वीडियो और भी खास है। इस गाने का लिरिक्स अजय बच्चन ने तैयार किया है और म्यूजिक विकास यादव हैं। इस गाने को गुंजन सिंह के साथ राधा पटेल और प्रियंका महराज पर फिल्माया गया है। इनकी केमेस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है। यह गाना जल्द ही मिलियन क्लब में शामिल होने वाला है। उससे पहले गुंजन सिंह ने कहा कि नए साल का धमाकेदार आगाज हों, इसी सोंच के साथ हम यह गाना लेकर आए हैं। आप सबों का इसे प्यार और आशीर्वाद खूब मिले। यही कामना है।

आपको बताया दें कि गुंजन सिंह की हाल ही में शादी भी हुई है। उसके बाद का उनका यह सबसे रॉकिंग गाना है, जिसके जरिए उन्होंने भोजपुरी के दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। तभी इस गाने पर व्यूज के बौछाड़ हों रहे हैं। आपको बात दें कि गुंजन के गाना ’छपरा के नचनिया’ के निर्देशक कुमार चंदन और सुशांत सिंह हैं। संयोजक तुषार सिंह हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर कुमार चंदन और सुशांत सिंह हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article