मोनालिसा की नीली आंखों की दिवानी हुई भोजपुरी इंडस्ट्री, महाकुंभ की वायरल गर्ल पर बनाए कई धांसू गाने

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 29, 2025, 09:33 PM IST

Maha Kumbh Viral Girl Monalisa Bhojpuri Song: भोजपुरी सॉन्ग इंडस्ट्री ने एक बार फिर सोशल मीडिया को अपने गानों से हिला दिया। भोजपुरी सान्ग इंडस्ट्री ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से वायरल हुई लड़की मोनालिसा पर कई धांसू गाने बनाए है, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।

Maha Kumbh Viral Girl Monalisa Bhojpuri Song: बॉलीवुड की तरह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी काफी चर्चा में बनी रहती हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह भोजपुरी फिल्म नहीं बल्कि वहां के गाने हैं। देश दुनिया में जैसे ही कुछ नया होता है उस मुद्दे पर भोजपुरी इंडस्ट्री धांसू गाने बना देती हैं। अभी हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस लड़की की आंखों को देखने के बाद हर कोई देखता रह गया। भोजपुरी इंडस्ट्री ने महाकुंभ से वायरल हुई लड़की मोनालिसा पर कई गाने बना डाले जो इन दिनों खूब गदर काट रहे हैं।

Monalisa Bhojpuri Songs

मोनालिसा की आंखों पर बने कई गाने

भोजपुरी सॉन्ग इंडस्ट्री अपने गानों की वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। भोजपुरी सॉन्ग इंडस्ट्री देश दुनिया में चल रहे मुद्दों पर कई धांसू गाने बना चुकी है। इसी बीच भोजपुरी सॉन्ग इंडस्ट्री महाकुंभ से वायरल हुई लड़की मोनालिसा के आंखों पर गाने बना रही है। इन गानों में मोनालिसा की जमकर तारीफ की जा रही है। एक गाने के बोल कुछ ऐसे हैं 'कुंभ के मेला में हिलवले बाडू'। इसके अलावा भी कई धमाकेदार गाने इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

End of Feed