Khesari Lal Yadav Motion Poster: भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में एक खेसारी लाल यादव अपने गानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इन दिनों ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म 'डंस' को लेकर खबरों में हैं। भोजपुरी फिल्म 'डंस' को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म 'डंस' का एक धांसू मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी फिल्म 'डंस' का ये मोशन पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म 'डंस' के मोशन पोस्टर में क्या खास है।
रिलीज हुआ भोजपुरी फिल्म 'डंस' का मोशन पोस्टर
बॉलीवुड और साउथ की तरह भोजपुरी सिनेमा में भी कई धमाकेदार एक्शन फिल्में बनती हैं। जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। खेसारी लाल यादव भी ऐसी ही एक फिल्म से साथ बड़े पर्दे पर गदर काटने आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव फिल्म 'डंस' में एक्शन अवतार में नजर आएंगे। खेसारी लाल यादव की ये फिल्म एक बार से चर्चा में आ गई है, जिसकी वजह मूवी का धांसू मोशन पोस्टर है। भोजपुरी फिल्म 'डंस' के मोशन पोस्टर में खेसारी लाल यादव माचिस की तीली से बीड़ी जलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही साथ बैंकग्राउंड में तेजी से बिजली कड़कने की आवाजें आ रही हैं। भोजपुरी फिल्म 'डंस' के इस पोस्टर में खेसारी लाल यादव का लुक बॉलीवुड एनिमल और साउथ मूवी केजीएफ से मिलता जुलता लग रहा है।
यहां देखें भोजपुरी फिल्म 'डंस' का मोशन पोस्टर
ऐसी होने वाली है फिल्म
खेसारी लाल यादव की फिल्म 'डंस' में आपको धमाकेदार एक्शन सीन्स देखने को मिलने वाले हैं। इस भोजपुरी फिल्म में खेसारी लाल यादव सांपों से खेलते दिखाई देंगे। फिल्म में धांसू एक्शन के साथ-साथ जबरदस्त म्यूजिकल लव स्टोरी देखने को मिलने वाली है। भोजपुरी फिल्म 'डंस' से सामने आए खेसारी लाल यादव के पहले लुक लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
