Bhojpuri Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा भोजपुरी गाना 'राजा जी मुआईये देबS का', एक दिन में मिले 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 04:14 PM IST

bhojpuri gaana latest 2023 raja ji mauaiye deba ka: ​​राकेश मिश्रा का यह गाना 'राजा जी मुआईये देबS का' भोजपुरी के सबसे विश्वसनीय चैनल बनकर ऑडियंस के दिलों पर राज करने वाला म्यूजिक चैनल सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हुआ है। सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्री नाथ झा ने इस गाने को लेकर कहा कि गुणवत्ता और विश्वसनीयता के साथ गाने बनाने की सोच इस साल काफी सफल रही।

bhojpuri latest gaana 2023: राजा तनी जाई ना बहरिया फेम लोकगायक और अभिनेता राकेश मिश्रा का एक और धमाकेदार गाना 'राजा जी मुआईये देबS का' रिलीज के साथ तेजी से वायरल हो रहा है। दिसंबर की सर्दी में राकेश का यह गाना गर्मी पैदा करने वाला है। यही वजह है कि इस गाने को एक दिन में ही 1 मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए और गाना रिकार्ड बनाने के ओर बढ़ रहा है। फिलहाल यह गाना म्यूजिक सेक्शन में यूट्यूब पर 30 वें नंबर पर ट्रेंड भी कर रहा है। वहीं, राकेश मिश्रा ने इस गाने को रसगर लोकगीत बताया है और कहा कि गाना 'राजा जी मुआईये देबS का' का जलवा अभी और देखने को मिलने वाला है।

bhojpuri song video

bhojpuri song video

राकेश मिश्रा का यह गाना 'राजा जी मुआईये देबS का' भोजपुरी के सबसे विश्वसनीय चैनल बनकर ऑडियंस के दिलों पर राज करने वाला म्यूजिक चैनल सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हुआ है। सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्री नाथ झा ने इस गाने को लेकर कहा कि गुणवत्ता और विश्वसनीयता के साथ गाने बनाने की सोच इस साल काफी सफल रही। यह गाना भी इस मानदंड पर खड़ा उतरने वाला है। यह एक अलग मिजाज का गाना है, जिसे आज हमने रिलीज किया है और उसे लोगों ने बरबक्स खूब प्यार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भोजपुरी संगीत में लीक से हटकर जो पहचान सारेगामा हम भोजपुरी ने बनाई है, आने वाले वक्त में उस को जारी रखते हुए और बेहतर मुकाम हासिल करना हमारा लक्ष्य होगा।

End of Feed