भोजपुरी

Bhojpuri Latest Song 2023: अरविंद अकेला कल्लू ने 'झाल' बजाकर की नए साल की शुरुआत, ट्रेंड हो गया नया भोजपुरी गाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 10:37 AM IST

arvind akela kallu new bhojpuri gaana: कल्लू का यह गाना साल 2022 में एक से बढ़कर एक शानदार चार्टबस्टर गाना देने वाली म्यूजिक कंपनी सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज हुआ है। इस गाने को 24 घंटे से भी कम समय में 2 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और यह टॉप 20 में ट्रेंड भी करने लगा है।

Image

jhaal bhojpuri song

New Bhojpuri Gaana 2023: साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है और हर जगह जश्न का माहौल है। इसी बीच भोजपुरी सिने जगत में युवा दिलों की धड़कन के रूप में पहचाने वाले सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू ने भी अपने नए साल की शुरुआत झाल बजाकर की है। इसमें उनका साथ भोजपुरी के स्टनिंग न्यू कमर श्वेता म्हारा ने निभाया है और अब यह यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है। हम बात कर रहे हैं अरविंद अकेला कल्लू और श्वेता म्हारा स्टारर भोजपुरी गाना झाल की, जो नए साल में दूसरे ही दिन रिलीज हुआ और दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छा गया है।

कल्लू का यह गाना साल 2022 में एक से बढ़कर एक शानदार चार्टबस्टर गाना देने वाली म्यूजिक कंपनी सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज हुआ है। इस गाने को 24 घंटे से भी कम समय में 2 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और यह टॉप 20 में ट्रेंड भी करने लगा है। गाना पार्टी जोनर का है, जिसकी धुन पर लोगों के पैर खुद-ब-खुद थिरकने लग रहे हैं। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने भोजपुरी की खूबसूरत आवाज शिल्पी राज के साथ रिकॉर्ड किया है जो लोगों को खूब पसंद आ रही है। अगर देखा जाए तो सारेगामा हम भोजपुरी में इस गाने के जरिए अपने उस फॉर्म को बरकरार रखा है जिसमें उसने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक शानदार चार्टबस्टर गाने दिए हैं।

इस बाबत सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि साल कोई भी हो हम अपने चैनल से रिलीज होने वाले गानों की गुणवत्ता और क्लास में कोई कटौती नहीं करने वाले। भोजपुरी के दर्शकों का जो विश्वास हम पर बना है। हम उसी के तहत आगे भी एक से बढ़कर एक धमाकेदार गाने लेकर आते रहेंगे। हमारी सोच भोजपुरी को उन्नति के शिखर पर ले जाने की है, जिस दिशा में हम काम भी कर रहे हैं। तभी हम बड़े से बड़े कलाकारों के साथ साथ सभी प्रतिभाशाली कलाकारों को भी अपने चैनल से प्रतिभा को दुनिया के सामने रखने का मौका दे रहे हैं और यह सिलसिला आगे भी बदस्तूर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि झाल साल का पहला हिट गाना बनने जा रहा है इसके लिए भोजपुरी की आवाम को प्रणाम।

आपको बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का साल 2023 में यह पहला गाना है, जिसका लिरिक्स जाहिद अख्तर ने बनाया है। इस गाने की खूबसूरत म्यूजिक को शुभम राज ने सजाया है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं। प्रोडक्शन आकाश विश्वकर्मा का है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article